बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास, ससुर गया जेल

 

 

जमशेदपुर।गोविंदपुर थाना अंतर्गत लुआबासा केशीकुदर में ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना गत 18 जुलाई का है।इस संबंध में बहू ने ससुर के खिलाफ गोविंदपुर थाना में केस दर्ज कराया है।शिकायत मिलने पर गोविंदपुर थाना की पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मामला 24 जुलाई को थाने में दर्ज हुआ। बहू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर भागीरथ लोहार को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी एक वर्ष पूर्व केशीकुदर निवासी साहिल लोहार से हुई थी।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण चल रहे थे और बहू तलाक लेने की तैयारी में है।

इसी बीच ससुर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।पहले इस मामले को आपसी पंचायत स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गयी, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर आखिरकार थाने में शिकायत दी गयी।मामले में यह भी सामने आया है कि पीड़िता अपने मायके में पहले गर्भपात करवा चुकी है, जो मायके पक्ष की सहमति से हुआ था।पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर परिस्थितियां ऐसी क्यों बनीं।वहीं, आरोपी ससुर भागीरथ लोहार ने पुलिस के समक्ष खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उसे जानबूझकर फंसाया गया है। गोविंदपुर थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

error: Content is protected !!