दुमका: दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में एक 20 वर्षीय युवक ने गांव की ही नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है,जहां करीब साल की एक दिव्यांग आदिवासी किशोरी के साथ उसके गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।पीड़िता के पिता ने मुफस्सिल थाना में जो आवेदन दिया है उनके अनुसार उसकी पुत्री बोल-सुन नहीं सकती है और न ही ठीक ढंग से चल सकती है।उन्होंने आवेदन में लिखा है कि जब वह और उनकी पत्नी अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे और उनकी बेटी घर में अकेली थी।उस वक्त गांव का ही एक युवक बाबूराम मुर्मू उसके घर में घुस गया। इधर, अचानक जब वे घर में प्रवेश किये तो बेटी के चीखने की आवाज सुनी और देखा कि बाबुराम मुर्मु कपड़े पहन कर भाग रहा है। यह देख पिता चिल्लाने लगे तो आसपास के कुछ ग्रामीण जुट गए।उन्होंने बाबूराम को पकड़ लिया और थोड़ी पिटाई भी की।साथ ही पुलिस को सूचना दी।इधर, जैसे ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को हुई। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा और गांव पहुंच कर आरोपी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। साथ ही पीड़िता को जांच के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं मैं केस दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले पर दुमका मुफस्सिल थाना के प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है।पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।मामले का अनुसंधान जारी है।

error: Content is protected !!