राँची पुलिस की तत्परता से जमीन मालिक की बची जान…हत्या करने पहुँचे अपराधियों की घेराबंदी,फायरिंग करते भागे अपराधी,पुलिस ने भी फायरिंग…
राँची।राजधानी राँची पुलिस की सक्रियता से फिर एक बड़ी वारदात होते होते बचा है।जिले के नगड़ी थाना और विधानसभा थाना के बार्डर के पास पुलिस की तत्परता से एक जमीन मालिक की हत्या होते होते बच गई। बाइक पर सवार दो की संख्या में शुक्रवार की देर शाम करीब 8 बजे अपराधी एक जमीन कारोबारी की हत्या के लिए पहुंचे हुए थे। अपराधी जमीन कारोबारी की रेकी ही कर रहे थे कि वरीय पुलिस अधिकारी को इसकी भनक लग गई। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली।वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कई थाने की पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया था।लेकिन खुद को घिरता हुुआ देख अपराधी वहां भागने लगे। पुलिस कहीं उन्हें पकड़ न ले अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में उनपर फायरिंग की। लेकिन अंधेरा का फायदा उठाते हुए अपराधी वहां से भाग निकले।पुलिस ने देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम एसएसपी को सूचना मिली थी कि नगड़ी इलाके में एक जमीन मालिक की हत्या करने के लिए कुछ अपराधी इलाके में रेकी कर रहा है।पुलिस को सूचना मिली थी कि गाड़ी से चलने वाले व्यक्ति की हत्या होनी है।सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर नगड़ी थाना प्रभारी और नगड़ी थाना के पूर्व थाना प्रभारी को स्पेशल टीम के साथ जमीन मालिक के घर के पास भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस सादे लिवास में जमीन मालिक के घर पास पहुँची।उसी समय बाइक सवार दो अपराधी जमीन मालिक के घर घुसने जा रहा था।लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा।पुलिस अपराधी के पीछे दौड़ा तो अपराधियों ने फायरिंग करने लगा।पुलिस ने जवाबी फायरिंग की लेकिन अपराधी अंधेरे में भागने में कामयाब हो गया।सूत्रों के अनुसार दोनों ओर से करीब सात आठ राउंड फायरिंग हुई है।
पुलिस सूत्रों की माने तो अगर तीन चार मिनट देर से पुलिस जमीन मालिक के घर के पास पहुँचती तो अपराधी जमीन मालिक की हत्या करने में सफल हो जाता।पुलिस ऐन वक्त पर पहुँचकर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और एक बड़ी वारदात होते होते बच गया।जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर लिया।जमीन मालिक की हत्या कराने के लिए जिसने शूटरों को बुलाया था।उसकी भी तलाश जारी है।मामले को लेकर विधानसभा थाना में मामला दर्ज किया गया है।बताया गया कि जमीन मालिक का क्षेत्र विधानसभा थाना क्षेत्र में पड़ता है।ये घटना नगड़ी और विधानसभा थाना क्षेत्र के बॉर्डर में हुआ है।जमीन मालिक का नाम एस मुंडा बताया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों को बुलाया गया था।लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गई जिससे बड़ी वारदात होने से बच गया।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

