Ranchi:ईडी ऑफिस पहुंचे धनबाद के बड़े कारोबारी एलबी सिंह, पूछताछ जारी..
राँची।झारखण्ड के प्रसिद्ध कोयला व्यापारी एलबी सिंह से सोमवार को राँची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। ईडी द्वारा जारी समन के आधार पर वे पूछताछ के लिए कार्यालय पहुंचे,जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उनसे कोयला घोटाले से जुड़े मामलों और उनकी व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में सवाल-जवाब शुरू किया है।
ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान की गई छापेमारी और अन्य कोयला व्यापारियों से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर एलबी सिंह को समन जारी किया था। पहली बार नोटिस मिलने के बाद एलबी सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए ईडी से पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद ईडी ने उन्हें आज (9 मार्च) को राँची कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
जारी समन के अनुसार,एलबी सिंह राँची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी उपस्थिति दर्ज करने और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईडी अधिकारियों ने उनसे कोयला कारोबार और कथित घोटाले से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी।

