Dhanbad:तोपचांची, बाघमारा व तेतुलमारी में नये थानेदार की पोस्टिंग…तीन थानेदार लाइन क्लोज
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को भी तीन थानेदारों तोपचांची,बाघमारा व तेतुलमारी थानेदारों को लाइन क्लोज कर दिया है। तीनों थाने में नये थानेदारों की पोस्टिंग की गयी। सिंदरी अंचल में भी पुलिस इंस्पेक्टर की पोस्टिंग कर दी गयी है।
पुलिस इंस्पेक्टर अजीत भारती को साइबर पुलिस स्टेशन से तोपचांची थानेदार बनाया गया है। गोविंदपुर पुलिस स्टेशन से जेएसआई विवेक चौधरी को तेतुलमारी थानेदार बनाया गया है। केंद्आडीह पुलिस स्टेशन से जेएसआइ अजीत कुमार को बाघमारा का नए थानेदार बनाया है।
तोपाचांची थानेदार रहे पुलिस इंस्पेक्टर डोमन रजक को लाइन क्लोज कर दिया गया है।बाघमारा थानेदार सब इंस्पेक्टर चिरंजित प्रसाद व तेतुलमारी थानेदार सत्येंद्र यादव को भी पुलिस लाइन बुला लिया गया है।वहीं वेटिंग फॉर पोस्टिंग चल रहे पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को पुलिस लाइन से सिंदरी सर्किल भेजा गया है।
पुलिस कप्तान जिले में ऑपरेशन क्लीन के तहत लापरवााह व गड़बड़ थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अपने पदस्थापना के 21 दिनों के अंदर पुलिस कप्तान ने अब तक धनसार, तोपचांची, ट्रैफिक, गोविंदपुर, बरवाअड्डा थानेदार, बाघमारा व तेतुलमारी थानेदारों को लाइन क्लोज कर चुके हैं।

