देवघर के सब रजिस्ट्रार मनोज कुमार की हार्ट अटैक से मौत

 

देवघर।झारखण्ड के देवघर के सब-रजिस्ट्रार मनोज कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। 47 वर्षीय मनोज कुमार को आज सुबह हार्ट अटैक आया।गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार देवघर में स्थापना समाहर्ता के पद पर भी कार्यरत थे।इनका पूरा परिवार झारखण्ड की राजधानी राँची में रहता है। वैसे वे पलामू जिले के मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) के रहनेवाले थे।

घटना की सूचना मिलने पर देवघर जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे।मनोज कुमार के परिजन राँची में रहते हैं।परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। वे कुछ ही देर में पहले देवघर पहुंचें। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम की तैयारी हो रही है।

बताया जाता है कि आज शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मनोज कुमार ने नाश्ता करने के बाद ब्लड प्रेशर की दवाई खाई। कुछ देर बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी।इसके बाद ड्राइवर नीरज को उन्होंने डॉक्टर के पास ले जाने को कहा।गाड़ी में बैठते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। रास्ते में ही लंबी सांस लेने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्राइवर पहले प्राइवेट अस्पताल लेकर गया, जहां उन्हें रेफर कर दिया गया और उसके बाद सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!