3 करोड़ का फ्रॉड करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, टेलीग्राम ऐप के इस्तेमाल से करता था ठगी…

 

राँची।झारखण्ड सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच में करीब 2 करोड़ 99 लाख रुपए की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी दिनेश कुमार झारखण्ड के जमशेदपुर का रहने वाला है।सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा साइबर अपराधियों के द्वारा किए गए बड़ी ठगी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा जमशेदपुर में छापेमारी कर दिनेश कुमार नामक साइबर ठग गिरफ्तार किया गया है।

सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा प्रेस रिलीज कर दी गई जानकारी के अनुसार सीआईडी के साइबर क्राइम थाने में कांड संख्या 88/2025 दर्ज किया गया था। दर्ज कांड में वादी के द्वारा यह बताया गया था कि टेलीग्राम ऐप पर संचालित ग्लोबल इंडिया साइट के लिंक को क्लिक करने पर शिकागो बोर्ड ऑफ ऑफ एक्सचेंज में एक ऑनलाइन खाता खोलकर मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों का लालच देते हुए निवेश के लिए विभिन्न बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 99 लाख रुपए का साइबर अपराधियों के द्वारा अवैध हस्तांतरण करते हुए ठगी कर लिया गया था।जब सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा कांड का अनुसंधान शुरू किया गया तब जमशेदपुर पुलिस की सहायता से दिनेश कुमार नाम के साइबर ठाकुर गिरफ्तार किया गया है।

सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिस बैंक खाते में साइबर अपराधियों ने ठगी के पैसे को ट्रांसफर किया था, उसमें पहले से ही करोड़ों रुपए के निवेश संबंधी धोखाधड़ी के मामले पूर्व से दर्ज थे। ऐसे ही मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में भी ठगी का मामला दर्ज है। सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार पूरे मामले की जांच आगे भी जारी है ताकि इस अन्तर्राजिये साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े अन्य बैंक खातों, संचालक और उनके डिजिटल संपत्तियों का पता लगाया जा सके।

साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार कांड में संलिप्त इंडसइंड बैंक अकाउंट में एक दिन में एक करोड़ 15 लाख रुपए क्रेडिट हुआ था।इस मामले में गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल के माध्यम से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस खाते के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में एक और झारखण्ड में एक शिकायत दर्ज है।

error: Content is protected !!