सीआरपीएफ़ का जवान अफीम खरीदने पहुँचा था,पंजाब के तस्कर समेत चार गिरफ्तार,2.95 लाख रुयपे बरामद….

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम खरीदने आए पंजाब के तस्कर समेत चार लोग गिरफ्तार हुआ है।एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर के पास अफीम की खरीद बिक्री करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार लोगों में पंजाब के रहने वाले बलवीर चंद ,रवि कुमार, खूंटी के रहने वाले बुधवा पूर्ति और चाईबासा के रहने वाले फ्रांसिस लुगुन शामिल है।बताया जाता है कि रवि कुमार सीआरपीएफ़ का जवान है।गिरफ्तार आरोपियों में एक सीआरपीएफ जवान रवि कुमार भी है। गिरफ्तार जवान पंजाब के जालंधर पंजाब में पदस्थापित है।गिरफ्तार चारों लोगों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शनिवार को चाईबासा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने दो किलो अफीम, 2.95 लाख नगद और चार मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।

पंजाब से चक्रधरपुर आए थे अफीम खरीदने

एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चक्रधरपुर में अफीम की खरीद बिक्री करने के लिए आने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने पदमपुर के पास कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में सामानों का लेनदेन करते देखा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में पकड़ाए गए रवि कुमार और बलबीर चंद द्वारा बताया गया कि वह फ्रांसिस और जोहान बोदरा से अफीम खरीदकर पंजाब और दिल्ली में ले जाकर बचते हैं।रवि कुमार और बलवीर चंद ने अपना गुनाह कुबूल किया है।वहीं गिऱफ्तार सीआरपीएफ़ जवान रविकुमार के सम्बन्ध और ज्यादा जानकारी जुटाया जा रहा है।