हजारीबाग: बड़कागांव में अपराधियों ने हाईवा को किया आग के हवाले,जांच में जुटी है पुलिस…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पत्थर लोड हाईवा को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया है।यह घटना शनिवार की देर रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के होरम- हरली पथ के मुड़कट्टी चौराहे पर लगभग 10-11 बजे  रात की है।जहां अज्ञात अपराधियों ने हाईवा को रोक कर हाईवा में सवार चालक को उतार कर आग लगा दिया। इस घटना में हाईवा का पुरा हाईवा जल कर राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना के एसआई राकेश कुमार एवं अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।बताया जाता है, कि उक्त हाईवा इचाक से पत्थर लेकर हरली गांव आ रहा था। जैसे ही मूडकट्टी चौराहे पर पहुंचा कि अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर वाहन को रोका और चालक को उतार कर इंजन चेचिस में आग लगा दिया। जब तक लोग पहुंचे कि पूरा इंजन एवं चेचिस जलकर राख हो गया।

बता दें पिछले दिनों बड़कागांव थाना क्षेत्र में हो रही लगातार कई अपराधिक घटनाओं को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता को जिम्मेवार ठहराते हुए एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया और दीपक कुमार सिंह को नए थाना प्रभारी बनाया गया। वहीं नए थाना प्रभारी को प्रभार लेते ही लगभग चार-पांच घंटे के बाद ही अपराधियों ने फिर घटना को अंजाम दे दिया है।

error: Content is protected !!