रेलवे स्टेशन पर ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की मांग में भरा सिंदूर,लड़की छतीसगढ़ की लड़का झारखण्ड का..

पलामू।झारखण्ड के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया है।दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था। मामला सामने आने के बाद लड़का और लड़की के परिजन पुलिस के पास पहुंच गए हैं। पुलिस एहतियातन दोनों को थाना में लाई है और पूछताछ कर रही है।लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है जबकि लड़का पलामू के पाटन का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार ममेरे भाई और फुफेरी बहन के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की रहने वाली लड़की डाल्टनगंज पहुंची थी, दोनों के बीच मुलाकात हुई थी।दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई और डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों पहुंचे। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। बाद में दोनों ने अपने परिजनों को खबर कर दी। जिसके बाद परिजन मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचे हैं।

इधर दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार लड़की की उम्र 17 वर्ष है। लड़का और लड़की साथ रहने की इच्छा जाता रहे हैं और साथ जीवन गुजारना चाहते हैं।लड़की खुद को 19 वर्ष की बता रही है।

बताया जाता है कि ममेरा भाई और बहन के बीच फोन पर बातचीत होती थी।दोनों ने फोन पर ही मिलने की योजना तैयार की थी।टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि लड़का और लड़की थाना में है पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।