कोल्ड स्टोर में निकला कोबरा, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के एक कोल्ड स्टोर में कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया।स्टोर संचालक दीपक सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वनकर्मी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू किया गया।रेस्क्यू करने पहुंचे टीम मेंबर मो.अशराफुल शेख ने बताया कि साढ़े पांच फीट लंबे कोबरा ने कोल्ड स्टोर के जेनरेटर रूम में अपना आशियाना बनाया हुआ था।कोबरा को देखकर लग रहा था कि वह काफी समय से वहां रह रहा था।

वनकर्मी ने बताया कि कोबरा जेनरेटर रूम में स्थित एक केबल पाइप में घुसा हुआ था। काफी कोशिश के बाद उसे निकाला गया और फिर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। इस कोबरा की उम्र लगभग 20 साल है।संचालक दीपक सिंह ने बताया कि वर्कर्स और इंजीनियरों की एक टीम मेंटेनेंस के काम के लिए कोल्ड स्टोरेज जेनरेटर रूम पहुंची, तभी उन्होंने एक बड़ा कोबरा देखा।जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी।

इस दौरान वनकर्मी मो. अशराफुल शेख ने लोगों से कहा कि सांप या अन्य कोई वन्य प्राणी जिससे इंसान को खतरा हो सकता है, अगर दिखाई दे तो उस पर हमला न करें बल्कि इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने अपील की कि अगर सांप काट ले तो झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें,बल्कि जख्मी को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाएं।

error: Content is protected !!