चाईबासा:अपना वोट कर ससुराल के लिए विदा हुई दुल्हन

चाईबासा। झारखण्ड में पंचायत चुनाव के पहले चरण का उत्साह दिख रहा है।पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के सोनुआ की गोलमुंडा पंचायत के एक बूथ पर सुबह अपनी विदाई से पहले श्रीधर प्रधान की बिटिया सुलेखा प्रधान बूथ पर पहुंची। वोट देने के बाद वह दूल्हे के साथ ससुराल के लिए निकली।प्राथमिक विद्यालय गोलमुंडा में बने बूथ में दुल्हन ने अपना वोट किया।बता दें पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज शनिवार की सुबह सात बजे से राज्य के 21 जिलों में 72 प्रखंडों की 1,127 ग्राम पंचायतों में मतदान चल रहा है।सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलनेवाले मतदान में 52,22,815 मतदाता 30,221 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।मतदान केंद्र पर सुबह 6 बजे से ही मतदाता पहुँचने लगे थे।।कई मतदान केंद्रों पर लम्बी लाइनें लग गई।भीषण गर्मी में भी मतदाता में काफी उत्साह देखा जा रहा।अभी तक शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

error: Content is protected !!