चाईबासा पुलिस ने दो सक्रिय नक्सलियों को किया गिरफ्तार,हथियार व कारतूस बरामद…

चाईबासा।झारखण्ड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में झारखण्ड पुलिस,कोबरा,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखण्ड जगुआर के संयुक्त अभियान के तहत नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इस दिशा में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा पुलिस ने सीआरपीएफ 26 बटालियन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी अमित रेणु ने बताया कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल, आसन, असीम मंडल, अजय महतो, सागर आंगड़िया, अरविंद एवं अन्य साथियों के नेतृत्व में कोल्हान (सारंडा) क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चाईबासा पुलिस ने कार्रवाई की।

दिनांक 09 अक्टूबर 2025 की रात्रि में छोटानागपुर थाना क्षेत्र के रातामाटी इलाके में पुलिस ने आईईडी (IED) लगाने के प्रयास में शामिल दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान- 1. अल्बर्ट लोमगा उर्फ रेगो लोमगा (19 वर्ष), पिता जोसेफ लोमगा, निवासी ग्राम संकुल, थाना बंदगांव, जिला पश्चिमी सिंहभूम और 2. विकास लोमगा उर्फ पापा लोमगा (20 वर्ष), पिता सतराम लोमगा, निवासी ग्राम संकुल, थाना बंदगांव, जिला पश्चिमी सिंहभूम।

दोनों नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे और क्षेत्र में आईईडी लगाकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना में शामिल थे।पुलिस ने उनके पास से 22 पीस बुलेट, 200 मीटर विद्युत तार और अन्य नक्सली सामग्रियां बरामद की हैं।

error: Content is protected !!