चाईबासा:ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर,बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत…

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भीषण सड़क दुर्घटना इस घटना में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवा एक ही KTM बाइक में सवार थे।ट्रक से आगे निकलने की होड़ चल रही थी। करायकेला थाने के गेट के पास ही ट्रक ने टक्कर मार दी।बाइक सवार सभी चार लोग मौके पर ही मारे गए।इसके साथ ही एक अन्य घटना में एक मोटरसाइकिल सवार ने खड़ी ट्रक में धक्का मार दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। यह घटनाएं कराईकेला और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को हुईं।

पहली घटना देर रात ढेड़ से दो बजे हुई जब चाईबासा से राँची की ओर जा रहे एक ट्रक ने कराईकेला थाना गेट के पास एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे, और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।इस हादसे के तुरंत बाद, कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाने में मदद की। लेकिन चिकित्सकीय जांच में तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में एक चाइबासा,एक सरायकेला के कुचई और दो जमशेदपुर से थे। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।परिजन चाईबासा पहुँच रहे हैं। सभी युवक तेज रफ्तार केटीएम मोटरसाइकिल पर थे, जिससे यह हादसा हुई है।दुर्घटना के बाद, ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी लेकर राँची की दिशा में फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात के समय ट्रक को बंदगांव में जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना रविवार रात डेढ़ दो बजे की घटना है। चक्रधरपुर से कराईकेला की दूरी लगभग दस किलोमीटर दूर है।वहीं ट्रक भागने के दौरान बंदगांव थाने में पकड़ा गया है।कराईकेला से बंदगांव करीब 40 km दूर है।

वहीं चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के केरा में एक दूसरी दुर्घटना भी हुई, जिसमें एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

..

..

..

..

..

..

..

 

error: Content is protected !!