चाईबासा:नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद…

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के जंगल से सोमवार को पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ है।जिनमें 20 किलो का एक 12 किलो का एक 6 किलो का एक और 05-05 किलो का दो आईईडी बरामद हुआ है।सभी आईईडी को उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया।

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु चमन,कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसको लेकर बीते 11 जनवरी से सुरक्षाबलों के द्वारा लागतार अभियान चलाया जा रहा है।

error: Content is protected !!