Ranchi:अधिवक्ता से मांगी 10 लाख की रंगदारी, अरगोड़ा थाना में केस दर्ज

 

राँची।राजधानी राँची के अशोक नगर में रहने वाले एक अधिवक्ता अभिषेक सिन्हा से 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। इस संबंध में अभिषेक सिन्हा ने अरगोड़ा थाना में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनको 27 अगस्त तो एक अनजान नंबर से कॉल आया।कॉल करने वाले ने उनसे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। उन्हें धमकी दी गई कि बहुत बड़ा वकील बन रहा है। उसके बाद उनके साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। उन्हें वाट्सएप पर भी मैसेज किया गया। अभिषेक सिन्हा ने उक्त मोबाइल का नंबर, भेजे गए मैसेज सभी की जानकारी अरगोड़ा थाना की पुलिस को दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!