तेज रफ्तार में कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

 

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में इटखोरी-चतरा रोड में वन विभाग के अतिथि गृह के पास एक बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये।मृतक की पहचान धनबाद के मनोज राम के रूप में हुई है।दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस दुर्घटना में सिरमतपुर गांव निवासी सुकेश सिंह, मधेश चंद्रवंशी,अभय चंद्रवंशी और आर्यन चंद्रवंशी घायल हुए हैं।सभी का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है।घायल सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

बताया गया कि बाराती गाड़ी प्रतापपुर से लौट रही थी, जिसमें आठ लोग सवार थे।गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी।वन विभाग के अतिथि गृह के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक पेड़ में टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में बैठे पांच लोग घायल हो गये।घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में मनोज राम की मौत हो गयी।मनोज राम अपने साला के बेटे विपिन कुमार की शादी में आये थे।इस घटना से शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया।

error: Content is protected !!