जीजा ने साली का अपहरण कर हुआ फरार, आरोपी जीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची। जीजा साली का रिश्ता प्यार का होता है। लेकिन सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक जीजा ने कलंकित कर दिया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली का अपहरण कर लिया। अपहरण कर उसे इलाहाबाद ले गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

सुखदेव नगर थाना में दर्ज हुआ था मामला
लड़की के भाई ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। दर्ज एफआइआर के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी ने अपनी 17 वर्षीय साली को भगा लिया था।

ससुराल के लोग समझा रहे थे लौट जाओ
साली को लेकर फरार होने के बाद उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने समझाया था कि लौट आओ। पत्नी ने कई बार फोन पर समझाया भी। लेकिन वह नहीं वापस आया। इसके बाद साला सुखदेव नगर थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसका लोकेशन ट्रैक किया। तकनीकी सेल की मदद से पुलिस इलाहाबाद से आरोपित को दबोच लिया।

आज होगा 164 का बयान
पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान आज दर्ज होगा। फिलहाल पीड़िता के परिजन थाने से उसे सौंपने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने प्रक्रिया के बाद सौंपने की बात कही है।