#BREAKING:पटना में बीएमपी-1 के महिला और पुरुष जवान ने गोली मारकर आत्महत्या! घटना से कैम्पस में हड़कम्प मच गया है,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पटना:पटना शहर स्थित बिहार सैन्य पुलिस बल ,बीएमपी 1 में पदस्थापित एक महिला एवं एक पुरूष जवान ने स्वयं को सर्विस हथियार से गोली मारकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली है।इस दो पुलिस वाले कि आत्महत्या या हत्या ! की ख़बर से हड़कम्प मच गया है।वहीं इस घटना पर बीएमपी एक के कमांडेंट विवेक कुमार ने बताया कि मृतक जवानों का नाम अमर :36: और वर्षा :28: है।उन्होंने बताया कि बीएमपी एक परिसर स्थित आर्मरी में दोनों ने सर्विस हथियार से स्वयं को गोली मार ली थी।

पुरुष और महिला आरक्षी ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इस बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है। विवेक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएमपी कैंपस में चली गोली से दो कांस्टेबलों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अमर सुब्बा (36) और वर्षा (26) के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि कुल पांच गोली घटनास्थल से बरामद की गई है। गोली मृतक अमर सुब्बा के हथियार से चली है।उन्होंने बताया कि दोनों शवों को एक ही कमरे से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

इधर, पुलिस प्रथम दृष्ट्या अमर के महिला कांस्टेबल को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने का मामला बताते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। हालांकि इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

मामला एयरपोर्ट थाना इलाके के बीएमपी वन कैंपस की है, जहां मंगलवार को दो  कांस्टेबल ने गोली मार लिया है। एक साथ दो कांस्टेबल के गोली मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलेत ही पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई है। वहीं एक साथ पुरुष और महिला कांस्टेबल के गोली मारने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल सका है।