Breaking:झारखण्ड में ट्रांसफर पोस्टिंग की दौर जारी है,राज्य सरकार ने कई जिले के एसपी को बदल दिए हैं।

राँची।झारखण्ड में ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर जारी है।सरकार ने आज फिर कई आइपीएस का तबादला कर दिया गया है। इस क्रम में कई जिलों के एसपी को बदल दिया गया है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

पलामू के एसपी रहे अजय लिंडा को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी बनाया गया है।

धनबाद के पुलिस अधीक्षक (रेल) रहे दीपक कुमार सिन्हा को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। श्री सिन्हा अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा, आईआरबी 1 के प्रभार में रहेंगे।

एआइजी सह स्‍पेशल असिस्‍टेंट टू डीजीपी रहे डॉ शम्‍स तबरेज को आदेश तक सिमडेगा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

चाईबासा के एसपी रहे इंद्रजीत महथा को समादेष्टा, झासपु-02. टाटीसिलवे, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

समादेष्टा, झासपु-2, टाटीसिलवे, राँची रहे संजय रंजन सिंह को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा, आईआरबी-2, चाईबासा, कैंप-मुसाबनी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार को अगले आदेश तक पलामू का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

समादेष्‍टा, झासपु-10, होटवार रही कुसुम पुनिया रॉची को पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा),झारखण्ड बनाया गया है।

विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक रहीं श्रीमती संध्या रानी मेहता को अगले आदेश तक समादेष्टा, झासपु-10, होटवार,राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक रहे अश्विनी कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक देवघर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जामताड़ा के एसपी रहे अंशुमन कुमार को समादेष्टा, झासपु-6, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

देवघर के एसपी पीयूष पाण्डेय को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट के पद पर पदस्थापित किया गया है।