लातेहार स्वास्थ्य विभाग का बीपीएम को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार
लातेहार। पलामू एसीबी की टीम ने लातेहार में रिश्वतखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें सदर प्रखंड स्वास्थ केंद्र में पदस्थापित बीपीएम अजय भारती को सोमवार को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया गया।आरोपी द्वारा एक एएनएम से रिश्वत की मांग की जा रही थी। एएनएम की शिकायत पर ही एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पलामू ले गई है।लातेहार प्रखंड स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक एएनएम का कॉन्ट्रैक्ट रेगुलर करने के बदले प्रभारी बीपीएम अजय भारती द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।रिश्वत नहीं देने के कारण उनका फाइल अटका हुआ था. परेशान होकर एएनएम ने इसकी शिकायत पलामू एंटी क्राइम ब्यूरो की टीम से की।इसकी शिकायत मिलने के बाद एंटी क्राइम ब्यूरो विभाग द्वारा अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन गयी तो पाया कि एएनएम के द्वारा लगाया जा रहा आप पूरी तरह सत्य हैं। इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी बीपीएम को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना तैयार की।इसके तहत एएनएम आरोपी बीपीएम से मिली फाइल बढ़ाने की गुहार लगाने लगी।प्रभारी बीपीएम ने कम से कम 5 हजार रुपये तत्काल देने और शेष राशि काम होने के बाद देने की बात कही। सूचक ने इसकी जानकारी एसीबी को दी।इसके बाद सोमवार को एसीबी की टीम ने सूचक को पैसे देकर आरोपी के पास भेजा।आरोपी बीपीएम ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लिए वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को निगरानी की टीम अपने साथ उसके घर ले गई और घर की भी छानबीन की।पूरी कागजी प्रक्रिया करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गई।
इस संबंध में लातेहार सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने बताया कि प्रभारी बीपीएम को रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की सूचना तो मिली है।लेकिन अभी तक उन्हें एसीबी के द्वारा इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

