इरगू टोली मैदान में गोली कांड के दोनों आरोपी फरार, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी
राँची।सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम रोड नंबर 6 में रहने वाले मिथलेश कुमार को 12 फरवरी की रात 7.30 से 8 बजे के बीच इरगू टोली मैदान में पार्टी के दौरान गोली मार दी गई थी। इस मामले में मिथलेश कुमार के फर्द बयान पर सुखदेव नगर थाना में मंटू मेहता और शंकर साव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी उनके घरों पर छापेमारी की। लेकिन दोनों फरार मिले। मिथलेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि 12 फरवरी की रात वह अपने दोस्त नागेश्वर साव, विनय मेहता, के साथ रात 7.30 से 8 बजे के बीच इरगू टोली मैदान में पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान दो चार अन्य अज्ञात लोग वहां आए। उनमें मंटू मेहता और शंकर साव व कुछ अन्य लोग थे। पार्टी के दौरान उन लोगो में किसी बात को लेकर बकझक होने लगी। बकझक इतनी बढ़ गई कि मंटू मेहता ने हथियार निकाल कर पहले हवाई फायरिंग किया। उसे फायरिंग करता देख मिथलेश ने मंटू को कहा कि क्यों लफड़ा कर रहे हो। इसी बात पर मंटू ने उसके ओर हथियार करते हुए फायरिंग कर दी। मिथलेश कुमार नशे में था इसलिए उसे तुरंत पता नहीं चला कि उसे गोली लग चुकी है। लेकिन कुछ देर बाद जब उसके पेट से खून बहने लगा तो पता चला कि उसे गोली लग चुकी है। खून बहता देख मंटू मेहता और शंकर साव वहां से भाग निकला। मिथलेश के दोस्तो ने उसे तुरंत बाइक से लेकर पहले इलाज के लिए सेवा सदन ले गए। इसके बाद वहां से स्थिति खराब होने के बाद एंबुलेंस से वितालिया अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसके पेट से गोली निकाली। 16 फरवरी को मिथलेश को पता चला कि उसके पेट में गोली लगी है और उसे ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। इसके बाद मिथलेश कुमार ने मंटू मेहता और शंकर साव के विरुद्ध गोली मारने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
इधर पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि गोली लगने के बाद युवक चुपके से सदर थाना क्षेत्र में इलाज करवा रहा था।अस्पताल से किसी ने सदर थाना प्रभारी को सूचना दी कि एक युवक को गोली लगी है।अस्पताल में इलाज चल रहा है।उसके बाद पुलिस को गोली चलने की जानकारी मिली।वहीं जिस युवक को गोली लगी थी वे केस नहीं करना चाहता था लेकिन मामला अवैध हथियार से गोली चलने का था।इसलिय मामला दर्ज कराया गया।