बोकारो:डाका डालने की योजना बना रहे दो डकैत गिरफ्तार,एक अपराधी पेड़ पर चढ़कर पुलिस की गतिविधियों पर रख रहा था नजर..

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो शहर के किसी आवास में डाका डालने की योजना बना रहे डकैत गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने एक तमंचा तथा तीन गोलियों के साथ दबोच लिया है। दबोचे गए आरोपियों का नाम 20 वर्षीय पटना खटाल निवासी राज कुमार यादव उर्फ विक्की उर्फ लोला और 18 वर्षीय दुंदीबाद निवासी कुनाल कुमार है। इन्हें पुलिस ने टू-टैंक गार्डेन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों के पांच साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए।इन्हें दबोचने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह जानकारी सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने सोमवार को सिटी थाना में पत्रकारों को।दी।बताया कि एसपी हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि टू-टैंक-गार्डेंन में कुछ अपराधी जुटे हैं।मौके पर जुटे अपराधियों के पास तमंचा व गोलियां भी हैं।पता चला था शहर के किसी आवास में डाका डालने की योजना बना रहे हैं। मौके पार छापेमारी के लिए एसपी के आदेश पर तुरंत एक टीम बनाई गई।

टीम में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, एएसआइ प्रदीप कुमार राम, एएसआइ रंजित रंजन, वाल्मिकी राम, सिपाही नवीन कुमार, पवन गोस्वामी, विजय कुमार सिंह, मदन प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, राधेश्याम कुमार,योगेंद्र कुमार रजक और प्रफुल्ल कुमार मंडल थे।

गार्डेन में बैठकर डकैती की योजना बना रहे आरोपियों का एक साथी पेड़ पर चढ़कर चारों ओर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था।पुलिस को देखकर पेड़ पर चढ़ा अपराधी का साथी ने कूद कर भागते हुए अपने सहयोगियों को भी तुरंत भागने को कहा। इसके बाद सभी अपराधी भागने लगे।

पुलिस ने दो को खदेड़कर दबोच लिया। मौके से पांच अपराधी भाग निकले। मौके से भागे अपराधियों की पहचान हो गई है। पुलिस इनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि बहुत जल्द मौके से भागे अपराधियों को पुलिस दबोच लेगी।

error: Content is protected !!