खड़ी ट्रक से टकराई बाइक,ससुर-दामाद की मौत
गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिहीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क दुघर्टना हुई है।घटना में बाइक सवार दो लोग दामाद ससुर चपेट में आ गए।मौके से दोनों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मौके पर सरिया पुलिस भी पहुंची है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।मृतकों में गौरव कुमार रजक उर्फ टिंकू और सहदेव मंडल बैठा शामिल हैं।लोगों ने बताया कि दोनों ससुर-दामाद थे।जिसमें गौरव कुमार रजक सरिया के कलाली रोड के पास का रहने वाला था। वो अपने ससुर बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बेड़ो कला निवासी सहदेव मंडल के साथ बाइक पर सवार होकर बगोदर की तरफ जा रहा था। इसी बीच बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय के निकट खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए बगोदर लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंचे भाकपा माले नेता सोनू पांडेय ने घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा है कि आउट सोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शवों के पोस्टमार्टम में देरी हो रही है। मौके पर पहुंचे बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

