बस की चपेट में आया बाइक सवार,एक की मौत, तीन दोस्त घायल,एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के चारों सवार थे…
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बिशनपुर थाना क्षेत्र के रेहेटोली के पास एक अज्ञात बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।मृतक की पहचान गुरदरी थाना क्षेत्र के बहागढ़ा निवासी बिलेंद्र मुंडा (17) के रूप में हुई है, जो देवसाय मुंडा का पुत्र था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था।इस घटना में बिलेंद्र के तीन दोस्त श्रीमान मुंडा, मनिनय उरांव और दिलमत उरांव घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है।मृतक के परिजन दशरथ मुंडा ने बताया कि चारों दोस्त शिवराजपुर घाघरा गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।सूचना मिलने पर एसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।

