गजबे है बिहार पुलिस;हेलमेट नहीं पहनने पर गोली मार दी जाती है ! गोली चलाने वाला एएसआई गिरफ्तार…

डेस्क टीम:बिहार पुलिस की शराब बंदी के बाद पूरे देश में अलग छवि बनी हुई।एक से एक कारनामे बिहार पुलिस का बीच बीच में आते रहता है।अब इस मामले में तो हदें पार कर दी है। बिहार के जहानाबाद में बाइक सवार युवक को एक पुलिसकर्मी ने गोली इसलिए मार दी की युवक ने बाइक चलाते हुए हेलमेट नहीं पहना था।जांच के दौरान उसे पुलिसवाले ने रोका लेकिन डर से युवक बिना रुके वो बाइक से भागने लगा।इसी बात पर एएसआई ने युवक को गोली मार दी।युवक की हालत गंभीर बनी हुई।इस केस में आरोपी एएसआई को सस्पेंड करते हुई गिरफ्तार कर लिया है।उस पर हत्या के प्रयास की धारा में FIR दर्ज की गई है।

क्या है मामला
बताया जाता है कि जहानाबाद में पुलिसवाले की गोली से घायल युवक की पहचान सुधीर के रूप में हुई।उसकी उम्र करीब 23 साल है।घटना 28 मार्च की है।सुधीर नालंदा जिले के कोरथु गांव का रहने वाला है।वो अपने परिवार का इकलौता बेटा है।अभी बीए सेकेंड ईयर का छात्र है।एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बहने हैं।सुधीर के पिता रवींद्र यादव ने मीडिया को बताया कि अनंतपुर गांव के पास पुलिस की एक टीम चेकिंग कर रही थी। सुधीर उसी रास्ते से गुजर रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। गलती से उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं लिया था।इसी वजह से जब उसने देखा कि पुलिस बड़े स्तर पर चेकिंग कर रही है तो घबराकर बाइक से भागने लगा।इसे देखकर पुलिसवाले पीछा करने लगे।फिर भी सुधीर नहीं रुका तो एएसआई मुमताज अहमद ने फायरिंग कर दी।उसकी पिस्टल से निकली गोली सुधीर के सीने में लगी।सीने को चीरते हुए वही गोली रीढ़ की हड्डी में फंस गई।जिससे युवक की हालत गंभीर हुई।

कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद युवक सुधीर काफी दूर तक बाइक चलाता रहा।करीब 2 किमी तक बाइक चलाते हुए पूरी पस्त हो गया तब वो खुद ही गिर गया। इसे देखकर पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली निकाल दी गई है लेकिन हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।क्योंकि खून काफी निकल गया था।

इधर बिहार के जहानाबाद में हुई इस घटना से सनसनी मचा दी है। गोली मारने वाले आरोपी पुलिसकर्मी मुमताज अहमद के खिलाफ हत्या के प्रयास की आईपीसी धारा-307 में मामला दर्ज किया गया और तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।इस बारे में जहानाबाद के एसपी दीपक रंजन ने बताया कि चेकिंग करने वाली पूरी पुलिस टीम को ही सस्पेंड कर दिया गया है।पुलिस टीम में कुल 5 पुलिसकर्मी थे। एएसआई मुमताज अहमद के अलावा एएसआई भीम कुमार, सिपाही विनय कुमार, कुमार महेश और ओपी शामिल थे।सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम भी बनाई गई है। ये पता लगाया जा रहा है कि पूरे मामले में किस स्तर पर क्या लापरवाही बरती गई।

error: Content is protected !!