#BIG BREAKING:झारखण्ड में आज कोरोना का बिस्फोट,गोड्डा से 339,राज्य में 978 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है,राज्य में आँकड़ा 15 हजार पार..

राँची।झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है।हर दिन सैकड़ों कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।आज रात 10 बजे तक 978 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं सीएम आवास परिसर से 22 कोरोना पॉजिटिव की मिलने की खबर है।वही गोड्डा से कोरोना ब्लास्ट हुआ है एक ही दिन में 339 कोरोना मरीज मिले हैं।राँची से 141 नए मरीज अलग अलग जगहों से मिला है।आज राज्य में 978 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं
जिसमें राँची से 141, बोकारो से 71, चतरा से 4, देवघर से 35, धनबाद से 6, दुमका से 26 पूर्वी सिंहभूम से 72, गढ़वा से 16, गिरीडीह से 7, गोड्डा से 339, गुमला से 12, हजारीबाग से 27, जामताड़ा से 4, खूंटी से 27, कोडरमा से 6, लातेहार से 14, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 33, पलामू से 51, सहिबगंज से 25, सराईकेला से 9, सिमडेगा से 17, पश्चिमी सिंहभूम से 34 राज्य में कुल आंकड़े 15048 हुए।
झारखण्ड में 15048 पोजिटिव केस, 9086 सक्रिय केस, 5826 ठीक, 136 मौतें शामिल।

मौत हुई है आज 7 मौत हुई है पूर्वी सिंहभूम -1, गिरिडीह -1,खुंटी 1 राँची3 ,पश्चिम सिंहभूम -1 है।

राँची से कोरोना पॉजिटिव-141 और आज रिकवरी-129 हुआ है।इन इलाकों से कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि सीएम हाउस, आरसीएच नामकुम, करम टोली, हरमू और बरियातू से हुई है।

बता दें 04 अगस्त को राज्य में 399 कोरोना पॉजिटीव मिला था।आँकड़ा 14070,सक्रिय 8699,ठीक हुए 5242 और मौत 129 था ।