कोचिंग से घर लौट रही छात्रा का अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी को लोगों ने दबोचा,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

हजारीबाग।शहर के पेलावल में कोचिंग से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम अमन खान पिता मो.खान है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि, आरोपी लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि, जब छात्रा कोचिंग से पढ़कर लौट रही तभी आरोपी उसे जबरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर छड़वा डैम ले गया। डैम पर उसने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने उसकी इस हरकत का विरोध किया और हिम्मत जुटाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने छात्रा को उसके चंगुल से छुड़ा लिया और युवक को धर दबोचा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

इधर परिजनों ने बताया कि, युवक चार माह से छात्रा का पीछा कर रहा था। शुरू में छात्रा ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह लगातार परेशान करता रहा तो परिजनों ने उसे डांट फटकार लगायी गयी थी। मंगलवार को सारी हदें पार कर दी और छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।