दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, फायरिंग कर अपराधी फरार, एक सुरक्षाकर्मी घायल..जांच में जुटी है पुलिस..

 

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले के महगामा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट का प्रयास किया।हालांकि अपराधी अपने मंसूबे में नाकाम रहे और फायरिंग कर फरार हो गए।जिससे एक सुरक्षाकर्मी को गोली लग गई है और वह घायल हो गया है। घायल सुरक्षाकर्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना को अंजाम देने के लिए चार की संख्या में अपराधी पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में अपराधी बैंक ऑफ इंडिया के महगामा स्थित केंचुआ चौक शाखा में घुसे थे।इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।अपराधियों के द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई। वहीं अपराधियों ने बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी से बंदूक छीनने का प्रयास किया। जिससे वह जख्मी हो गया। बैंक मैनेजर ने बताया कि जैसे ही गोली की आवाज हुई, उन्होने अलर्ट बेल बजा दिया और लॉकर को बंद कर दिया।इस कारण अपराधी वहां तक नहीं पहुंच पाए। वहीं स्थिति को भांपते हुए अपराधी भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही महगामा थाना पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जायेगा।मालूम हो कि इलाका बिहार की सीमा से सटा हुआ है।यहां से अपराधी बिहार की सीमा में घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं।महगामा में पहले भी बैंक ग्राहकों से लूट की वारदात हुई है।लेकिन इस बार बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है, जो अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है।

error: Content is protected !!