धनबाद में पेट्रोल छिड़क तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास, एक की हालत गंभीर..
धनबाद।झारखण्ड में धनबाद जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला हिंसक रूप ले लिया।बात इस कदर बिगड़ गई कि तीन लोगों पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि मामूली विवाद के बाद एक दबंग जेएमएम नेता पर तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमटी दुकान को लेकर हुए विवाद में मदन राम ने अपने ही चचेरे भाई उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर गुमटी में रखे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई।घटना के बाद तीनों घायलों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उत्सव राम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दो की स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मदन राम और उत्सव राम के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पहले भी कई बार जानलेवा हमले की कोशिश की जा चुकी है। इस बार आरोपी ने पेट्रोल डालकर जान से मारने की साजिश रची।
वहीं घटना के बाद बुधवार को जोरापोखर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और तीनों झुलसे लोगों का बयान लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।वहीं पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर रात डिगवाडीह इलाके में हुई है।गुमटी (दुकान) को लेकर हुए विवाद में मदन राम नामक शख्स पर अपने ही चचेरे भाई उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप लगा है।
वहीं अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के अनुसार उत्सव राम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दोनों झुलसे लोगों का इलाज जारी है।

