कुरकुरे हत्याकांड मामला:जेल से निकलते ही फिर पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार,पहले जानलेवा हमला मामले में हुआ था गिरफ्तार
राँची।जेल से निकलने के बाद एक बार फिर पूर्व पार्षद असलम को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बार राँची पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले असलम को राँची पुलिस ने एक युवक को जान से मारने का प्रयास किया था उस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस मो.असलम को अपने साथ ले गई है। उससे इस हत्याकांड के संबंध में पूछताछ कर रही है। बुधवार को असलम को पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज सकती है।
रविवार को भट्टी चौक के पास हुई थी साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या
हिंदपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की रविवार को दिन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के दफ्तर और अरमान के घर में तोड़फोड़ की थी और आग लगा दिया था। साहिल की मां ने इस हत्याकांड के लिए पूर्व पार्षद असलम और उनके भाई आसिफ पर आरोप लगाया था। उसके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। वहीं उन्होंने बताया कि अरमान नाम के युवक ने साहिल को फोन करके भट्टी चौक पर बुलाया था और उसी ने गोली मारी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने असलम के भाई आसिफ को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आज मो.असलम जेल से बाहर निकल रहा था।इसी दौरान पुलिस ने असलम को जेल गेट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।

