कुरकुरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरमान ने राँची पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर….गिरफ्तार पूर्व पार्षद को भेजा जेल..

राँची।राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के हिंदपीढ़ी भट्टी चौक के पास साहिल गद्दी उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या मामले के आरोपी पूर्व पार्षद मो असलम को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पूर्व पार्षद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।उसके बाद पूछताछ में कुरकुरे की हत्या कराये जाने की बात स्वीकार की है।उसने बताया कि जेल में कुरकुरे के साथ उसकी मारपीट हुई थी। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिलाया है। बता दें कि 10 अगस्त को साहिल उर्फ कुरकुरे की भट्टी चौक के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के विरोध में हिंदपीढ़ी में जमकर बवाल हुआ था।इस मामले में अरमान, आसिफ, अफरोज आलम, उसका पुत्र आफताब उर्फ फोबो, मो आसिफ और मो असलम के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने आसिफ को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस को खबर मिली कि मंगलवार को एक मामले में जेल में बंद मो असलम को जमानत मिल गई है और वह बाहर निकलने वाला है। इसके बाद पुलिस जेल गेट के पास मंगलवार को पहले से ही मौजूद रही। जेल से बाहर निकलते ही पुलिस ने असलम को पकड़ लिया। इधर, पुलिस मामले के अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

वहीं जेल जाने से पहले मो असलम ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने सदर अस्पताल में बयान दिया कि कुरकुरे की हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है। इस घटना में उसे फंसाया गया है।इस मामले की प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए।

इधर राँची पुलिस कुरकुरे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी अरमान हम्मास को गिरफ्तार करने के लिए इधर उधर दौड़ भाग कर रहे थे।उधर आराम से बुधवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।और राँची पुलिस देखते रह गए।

यह हत्या 10 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था। आक्रोशित परिजनों ने पूर्व पार्षद मो. असलम के दफ्तर और उनके भाई के घर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस की दबिश के बाद गिरफ्तारी से पहले ही आरोपी ने कोर्ट में जाकर सरेंडर किया।

error: Content is protected !!