मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अंकित पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार…
गिरिडीह।झारखण्ड के शिक्षा, नगर विकास,पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरिडीह के बाभनटोली, राजेंद्र नगर निवासी अंकित कुमार मिश्रा को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी अंकित वृंदावन भागने की फिराक में था।पटना जंक्शन से उसकी ट्रेन थी।वह ट्रेन का इंतजार कर रहा था लेकिन तभी गिरिडीह एसपी के निर्देश पर पटना पहुंच चुके साइबर डीएसपी आबिद खान की टीम ने अंकित को धर दबोचा।बताया जाता हैं कि पुलिस यदि 10 मिनट और देर करती तो शायद अंकित पकड़ा ही नहीं जाता।
दरअसल, बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट गिरिडीह के लोगों को मिला। पोस्ट गिरिडीह एसपी तक भी पहुंचा। पोस्ट में जिले के बाभनटोली – राजेंद्र नगर निवासी अंकित कुमार मिश्रा मंत्री सुदिव्य और मंत्री इरफान को बम से उड़ा देने की धमकी देता दिखा।पोस्ट मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। एसपी ने तुरंत ही एसआईटी गठित कर डाली।टीम में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के अलावा अवर निरीक्षक प्रिनन, संजय कुमार, विक्रम कुमार, तकनीकी शाखा के जोधन कुमार, रंजन और शिवम को शामिल किया गया।
आरोपी अंकित की खोज के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम अलग-अलग बंट कर जांच करने में जुटी रही। इस बीच बुधवार के पूर्वांहन ही टेक्निकल सेल ने यह पता लगा लिया कि अंकित है कहां।टीम को अंकित का लोकेशन जमुई में मिला। ऐसे में साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम बिहार के लिए रवाना हो गई।टीम जब जमुई पहुंची तो अंकित का लोकेशन लखीसराय बताने लगा। यहां लखीसराय पुलिस भी गिरिडीह पुलिस के सहयोग में सामने आयी।
पुलिस के अनुसार, साइबर डीएसपी, साइबर थानेदार के साथ टेक्निकल सेल के कर्मी भी लखीसराय पहुंच गए।अब यहां से अंकित का लोकेशन बढ़ईया – हाथीदाह और कुछ देर में मोकामा – बाढ़ बताने लगा गिरिडीह और बिहार पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी कि अंकित ट्रेन से भाग रहा हैं। ऐसे में गिरिडीह पुलिस की टीम देर शाम होते-होते पटना पहुंच गई। पटना पहुंचते ही अंकित को खोजने लगी।यहां भी अंकित का लोकेशन राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन बता रहा था।टीम राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंची तो लोकेशन पटना जंक्शन बताने लगा।
टीम में शामिल पदाधिकारी बताते हैं कि अब राजेंद्र नगर स्टेशन से पटना जंक्शन सरकारी वाहन से जाना काफी मुश्किल लग रहा था। ऐसे में काफी दूर तक पैदल ही चलना पड़ा।पैदल चलते – चलते जब पटना जंक्शन पहुंचा गया तो यहां भारी भीड़ में अंकित को ढूंढना दिक्कतों से भरा था।कई ट्रेन पर चढ़कर अंकित को खोजा गया।इस बीच अंकित का लोकेशन प्लेटफार्म पर बदल रहा था। वहीं गिरिडीह एसपी भी हर पल की जानकारी ले रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, साइबर डीएसपी आबिद, साइबर थानेदार रामेश्वर और टेक्निकल सेल के जोधन समेत अन्य कर्मी हरेक प्लेटफार्म और ट्रेन में अंकित को खोज रहे थे। इस दौरान कई युवकों से उनका पहचान पत्र भी देखा गया।इस बीच एक स्थान पर वीडियो कॉलिंग कर रहे अंकित पर पुलिस पदाधिकारियों की नजर पड़ी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।यहां पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह वृन्दावन जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
गिरफ्तारी के बाद अंकित को गिरिडीह लाया गया।यहां एसपी डॉ बिमल ने भी पूछताछ की। एसपी कहते हैं कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता हैं कि इस युवक का किसी बड़े गैंगस्टर से कोई संबध नहीं हैं।हां यह तो स्पष्ट है कि अंकित के खिलाफ पूर्व में नगर थाना में मामला दर्ज है।वहीं मारपीट की कई घटनाओं में भी इसका नाम आता रहा है।आगे पुलिस जांच कर रही है।
यहां यह भी बता दें कि बुधवार को अंकित का वीडियो सामने आने के बाद बरमसिया निवासी अजीत कुमार के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

