Ranchi:केस उठाने से इंकार करने पर युवक पर चाकू से हमला….छत पर चढ़कर युवक करता है अश्लील हरकत….

पाँच खबर

राँची।राँची के डुमरदगा निवासी ललन कुमार के द्वारा केस उठाने से इंकार करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप आकाश महतो, सुधीर कुमार और मनीष कुमार पर लगा है। इस संबंध में ललन ने तीनों के विरूद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ललन ने पुलिस को बताया कि सोमवार को बच्चे को स्कूल से लाने के लिए जा रहे थे। मनन विद्या से कुछ दूर पर पहले आरोपियों ने उन्हें रोका। केस उठाने के लिए बोला। इंकार करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।इस घटना में उन्हें दाहिना पैर में चोट लगी, जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

राँची के कुसई घाघरा के रहने वाले एक युवक ने महिलाओं के साथ न सिर्फ छेड़खानी करता है, बल्कि अश्लील हरकतें भी करता है। इस संबंध में एक महिला ने युवक के खिलाफ डोरंडा थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने आवेदन में कहा कि कुसई क्षेत्र के रहने वाले युवक आसपास की महिलाओं को काफी समय से परेशान कर रहा है। अश्लील इशारा करता है। मुहल्ले की महिलाओं ने कई बार उसके परिजनों से शिकायत भी की। मगर, परिजनों की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालत ऐसी हो गई है कि आरोपी युवक की वजह से मुहल्ले की महिलाएं छत पर चढ़ना भी छोड़ दी हैं।पीड़िता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध की है।

राँची के डोरंडा मनीटोला पत्थर रोड के रहने वाले सुनील कुमार कंठ के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने घरेलू सामान चुरा लिए। इसकी जानकारी उन्हें 24 अगस्त हुई। इस संबंध में सुनील कुमार ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह दिल्ली अपने पुत्र के पास गए थे। 24 अगस्त को पता चला कि उनके घर में चोरी हो गई है। इसके बाद वह रांची पहुंचे। देखा कि उनके घर के ग्रील में लगा ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था और सारे घरेलू सामान गायब थे। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

राँची के मांडर थाना क्षेत्र के हातमा में सड़क पर खड़े गिट्टी लदे ट्रैक्टर में टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है। मृतक 22 वर्षीय ललन यादव बुढमू प्रखंड के रांजीटोला गांव का निवासी था। सूचना मिलने पर मांडर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और बाइक जब्त कर ली।

 

राँची के रातू थाना क्षेत्र के बेलांगी स्थित मादी मेमोरियल अस्पताल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना बुधवार के दिन के 11:30 बजे की है। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक चालक ईश्वर साहू टंडवा निवासी को मादी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा बाइक चालक भी निजी क्लीनिक में इलाज करा रहा है जिसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पीसीआर 29 दोनों बाइक जब्त कर थाना ले आई है। वहीं ईश्वर साहू की बाइक के पीछे बैठे हारून अंसारी को मामूली चोट आई है।

error: Content is protected !!