अजब प्रेम की गजब कहानी:एक पत्नी पर दो पतियों का दावा,एक झारखण्ड तो दूसरा हरियाणा का…

पलामू।एक पत्नी पर दो पतियों ने दावा किया है।लड़की बिहार के नबीनगर की रहने वाली है जबकि एक पति हरियाणा का है जबकि दूसरा पति झारखण्ड के पलामू का रहने वाला है। हरियाणा के रहने वाले पति ने पत्नी के लापता का एफआईआर दर्ज करवाया था।खुद पत्नी को तलाशते हुए पलामू पहुंचा था जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बिहार के नबीनगर के रहने वाली एक लड़की का पलामू के मेदिनीननगर टाउन थाना क्षेत्र के नावाटोली के रहने वाले नेपाली नाम के युवक से प्रेम संबंध था।बाद में नेपाली ने बिहार के नबीनगर के रहने वाली लड़की के साथ शादी कर ली थी। शादी के कुछ महीने बाद लड़की हरियाणा चली गई थी।हरियाणा के महेंद्रगढ़ के निजामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र के साथ उसने शादी की थी।शादी के बाद उसके बच्चे भी हुए थे और वह हरियाणा में रह रही थी। इसी बीच पलामू में रहने वाले नेपाली की माँ की तबीयत खराब हो गई थी,लड़की नेपाली के माँ को देखने के लिए हरियाणा से मेदिनीनगर पहुंच गई थी।सुरेंद्र ने हरियाणा में एफआईआर दर्ज करवाया था।बाद में खुद सुरेंद्र पत्नी को खोजते हुए मेदिनीनगर आया लड़की को लेकर थाना पहुंच गया।पुलिस के समक्ष दोनों युवक अपनी अपनी पत्नी होने का दावा प्रस्तुत कर रहे हैं।लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अचानक हरियाणा गई थी जहां सुरेंद्र के साथ प्यार हुआ और शादी कर ली थी। मेदिनीनगर का टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया मामले में हरियाणा पुलिस से संपर्क किया गया है आगे की अनुसंधान की जा रही है।लड़की और दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!