गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा का खास गुर्गा अमन सिंह उर्फ कुबेर और टीटास रेस्टोरेंट कर्मी मनीष गोप की हत्या करने वाला कुख्यात शूटर विक्की डोम का पुलिस एनकाउंटर…
राँची/धनबाद। राज्य के दो जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक की कुशल रणनीति से भगौड़ा कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का खास गुर्गा अमन सिंह उर्फ कुबेर अपने साथी के साथ पुलिस की जाल में फंसा।जाल में फंसते ही अपराधियों ने बौखलाहट में पुलिस के ऊपर फायरिंग कर बड़ी गलती कर दी।राँची और धनबाद पुलिस के जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर का खास गुर्गा अमन सिंह उर्फ कुबेर और कुख्यात शूटर विक्की डोम को गोली लगी।उसके बाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा।राँची और धनबाद पुलिस ने धनबाद में पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भागाबांध ओपी क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीन गुर्गे घायल हो गए। इनमें से दो को गोली लगी है, जबकि एक का पैर टूट गया है।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य भागाबांध ओपी क्षेत्र में सक्रिय हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही राँची और धनबाद पुलिस ने इलाके में विशेष अभियान चलाया और संदिग्धों की तलाश शुरू की।पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी।
अपराधियों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।इस दौरान हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीनों बदमाश घायल हो गए।पुलिस के अनुसार दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि तीसरा बदमाश भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया, जिससे उसका पैर टूट गया।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान कर ली है। इनमें अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन शामिल हैं।अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम धनबाद का निवासी है।वहीं अफजल उर्फ अमन धनबाद के वासेपुर इलाके का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान अफजल का पैर टूट गया है। इन अपराधियों में अमन सिंह उर्फ कुबेर, विक्की डोम और अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी है,जबकि छत से कूदने के दौरान अफजल उर्फ अमन का पैर टूट गया।जिस कुबेर को गोली लगी वह प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच का मजबूत कड़ी था। वर्तमान में प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के द्वारा एक साथ मिलकर गिरोह चलाया जा रहा है। दोनों के बीच का मजबूत कड़ी था कुबेर।इसके द्वारा ही एक केएसएस नाम का संगठन बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबारियों को धमकी देने और रंगदारी मांगने का काम किया जाता था।पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले कई दिनों से राँची में कई लोगों से रंगदारी मांगने और गोलीबारी के मामले में कुबेर ही मुख्य साजिशकर्ता है।कुबेर ने ही कारोबारी का नम्बर और ठिकानों की जानकारी इक्कठा कर गैंगस्टर तक पहुँचा रहा था।फिलहाल पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम जानकारियां हासिल हुई।जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीटास रेस्टोरेंट में होटल कर्मी मनीष गोप को गोली मारने वाले दो शूटरों में एक विक्की डोम का हाफ एनकाउंटर हो गया है।वही दूसरा सचिन यादव फरार है जिसकी तलाश जारी है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से हथियार और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है।साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी बताए जा रहे हैं।प्रिंस खान का नाम धनबाद में कई आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है।बताया जाता है कि उसका गिरोह धनबाद और आसपास के इलाकों में रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।
मुठभेड़ के बाद धनबाद पुलिस अब इन तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है।आने वाले दिनों में इस गिरोह के खिलाफ और भी कार्रवाई की जा सकती है।

