अलका तिवारी ने झारखण्ड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला…
राँची। झारखण्ड की रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के 8वें राज्य निर्वाचन आयुक्त (State Election Commissioner) के रूप पदभार संभाल लिया है। उन्होंने विजयदशमी के दिन 2 अक्टूबर 2025 को राजधानी राँची के रातू रोड स्थित राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके पहले उनके पति और झाररखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त थे। डीके तिवारी ने 12 फरवरी 2021 को पदभार संभाला था और 13 अगस्त 2024 तक इस पद पर रहे। इसके बाद से यह पद रिक्त था।
30 सितंबर को मुख्य सचिव के पद से हुईं रिटायर
अलका तिवारी 30 सितंबर को झारखण्ड के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुईं थीं।उनके विदाई समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने उसी दिन घोषणा कर दी थी कि अलका तिवारी के अनुभव का ला आने वाले दिनों में राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के अगले ही दिन यानी 1 अक्टूबर 2025 को अलका तिवारी को झारखंड को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी। अलका तिवारी 1988 बैच की झारखण्ड कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं।उन्होंने झारखण्ड में विभिन्न पदों पर योगदान दिया है। उनके पति डीके तिवारी भी झारखण्ड के मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं।
अलका तिवारी से पहले झारखण्ड को 7 राज्य निर्वाचन आयुक्त मिले।सबसे पहले बी लाल वर्ष 2001 में इस पद पर नियुक्त किये गये थे।वह वर्ष 2004 तक इस पद पर रहे। इसके बाद क्रमश: जी कृष्णन, एमके मंडल, एसडी शर्मा, शिव बसंत, एनएन पांडेय और डॉ डीके तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाये गये।
पहली महिला आईएएस हैं, जो झारखण्ड में राज्य निर्वाचन आयुक्त बनीं हैं।अब अलका तिवारी को 4 साल तक इस पद पर काम करने का मौका मिलेगा, क्योंकि उनका कार्यकाल 4 साल तय किया गया है। हालांकि, अगर इससे पहले उनकी उम्र 65 साल हो जाती है, तो उन्हें उसी वक्त यह पद छोड़ देना पड़ेगा। अलका तिवारी पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें झारखण्ड का राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है।
झारखण्ड के अब तक के राज्य निर्वाचन आयुक्त
झारखण्ड के अब तक के राज्य निर्वाचन आयुक्तों के नाम राज्य निर्वाचन आयुक्त के पदभार संभालने की तारीख रिटायर होने या पदभार छोड़ने की तारीख
बी लाल 14.05.2001 15.05.2004
जी कृष्णन 01.10.2004 12.12.2006
एमके मंडल 15.05.2007 15.05.2010
एसडी शर्मा 16.05.2010 14.07.2013
शिव बसंत 11.02.2014 07.07.2016
एनएन पांडेय 16.06.2017 15.06.2020
डॉ डीके तिवारी 12.02.2021 11.02.2024
अलका तिवारी 02.10.2025

