Ranchi:पार्टी के बाद गाड़ी के स्पीड को लेकर हुए विवाद में दोस्त को मार दी गोली,घायल दोस्त को अस्पताल भी पहुँचाया… चार गिरफ्तार..
राँची।जिले के रातू थाना क्षेत्र में गोलीबारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि पार्टी के बाद गाड़ी के स्पीड को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी कर संदीप टोप्पो नामक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया कि संदीप टोप्पो अपने दोस्त आलोक उरांव के पिता की रिटायरमेंट पार्टी में गया था।वहीं पर उसके तीन दोस्त विनीत खलखो, शिवराज उरांव, रोहित तिग्गा भी मौजूद थे। पार्टी के बाद संदीप और उसके दोस्त और घर से थोड़ी दूर पर फिर से पार्टी करने लगे। इसी दौरान पार्टी के दौरान ठंड लगने पर पुआल में आग लगाने की नीयत से पहले फायरिंग की गई। जब आग नहीं लगी तो शराब के शौकीन युवा शराब खरीदने के लिए गाड़ी से देर रात चल पड़े। इसी दौरान गाड़ी की स्पीड को लेकर बकझक हुई। जिसके बाद संदीप के उसके ही दोस्त विनीत खलखो के द्वारा गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद संदीप के दोस्त उसे अस्पताल ले गए और फिर वहां से फरार हो गए।वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद 04 आरोपियों को रातू पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है।

