हजारीबाग में दूध बेचकर घर लौट रहे युवक को मारी गोली,इलाज का दौरान आज मौत हो गई…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के टाउन रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में कुद निवासी उमेश प्रजापति को निशाना बनाया गया है। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई। परिजनों के मुताबिक, उमेश रोज की तरह देर शाम दूध बेचने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद उमेश मौके पर गिर पड़े, स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, उमेश प्रजापति को कमर, चेहरे और जांघ में तीन गोलियां लगी हैं। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर गोलियां निकालीं, लेकिन लगातार खून बहने से उनकी हालत गंभीर बनी रही। परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में मौजूद रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण बयान दर्ज नहीं किया जा सका। आज उसकी मौत हो गई है।

परिजनों ने इस हमले के पीछे पुराने जमीन विवाद को कारण बताया है। उन्होंने दीपू गढ़ा निवासी राम प्रसाद राम, उनके बेटों पप्पू कुमार, शंभू कुमार, अविनाश कुमार, पवन कुमार और शंभू प्रजापति पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और झड़पें हो चुकी हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी अमित कुमार, एसडीपीओ अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहीद रजा और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल जाकर उमेश की स्थिति की जानकारी ली। एएसपी अमित कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से इलाके में जमीन विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था। इस वारदात ने एक बार फिर से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!