भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, बेटे का शव देख फूट-फूटकर रो पड़े परिजन..

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के तोरपा पथ पर भगत सिंह चौक पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क के किनारे खड़े पिकअप वाहन को बुलेट सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना में युवक की मौत हो गयी।मृतक युवक की पहचान खूंटी जिले के बेलवादाग निवासी 21 वर्षीय शीतल कुमार कश्यप के रूप में हुई है।घटना कल मंगलवार देर रात की बतायी का रही है।प्रत्यक्षदर्शियों में पेट्रोल पंप के कर्मियों ने बताया कि युवक बुलेट में सवार होकर खूंटी से बेलवादाग ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने सड़क के किनारे खड़े पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।शीतल कुमार ने बिरसा कॉलेज खूंटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी।पढ़ाई पूरी होने के बाद से वह घर में ही रहता था।घटना की जानकारी पाकर युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे।बेटे का शव देख परिजन फूट-फूटकर रोने लगे।दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गयी है।वहीं आज शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!