AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत,दमकलकर्मियों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला…
नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कई की जान दम घुटने की वजह से गई है।आग बुझाने के दौरान करीब 10 से 15 लोगों बिल्डिंग से सुरक्षित निकाला गया। इनमें दो लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में ब्लास्ट को माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि इमारत में इलेक्टॉनिक लॉक वाले दरवाजे लगे हैं, जो हादसे के वक्त खुले ही नहीं, इस वजह से दम घुटने और जलने से 9 लोगों की जान चली गई।
हादसे वाली बिल्डिंग पीछे से पुरी ग्रील लगाकर बंद किया हुआ है। खुले स्थान को भी इस बिल्डिंग में लोहे की जाली से बंद कर दिया गया है। जिससे आपात स्थिति रेस्क्यू मुश्किल हो गया।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और कुछ ही देर में लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आशंका है कि ऐसी का कंप्रेसर फटने से भी आग भड़की।चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का अवसर ही नहीं मिला। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां रविवार तड़के लगभग 3:35 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
इस बिल्डिंम में चार सामने और चार पीछे की ओर कुल आठ फ्लैट हैं। पीछे स्थित फ्लैटों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, क्योंकि वहां से बाहर निकलने का रास्ता सीमित था।
आग लगने के बाद कमरों में धुआं भर गया, इससे लोगों का दम घुट गया। कुछ दरवाजे इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम के कारण बंद थे और सीढ़ियां भी संकरी होने से लोग समय रहते बाहर नहीं निकल सके।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और भवन के प्रत्येक हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है। दमकल कर्मियों के साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं।
पुलिस ने बताया कि विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई है।मृतकों की पहचान 60 वर्षीय अरविंद पुत्र छोटे लाल, 58 वर्षीय अनीता जैन पत्नी अरविंद, 35 वर्षीय निशांत जैन पुत्र अरविंद जैन, अंचल जैन पत्नी निशांक जैन।इस हादसे में एक मासूम की भी मौत हो गई है। बच्चे की पहचान 1.5 वर्षीय म मास्टर आकाश जैन पुत्र निशांक जैन के रूप में हुई है।ये सभी लोग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहते थे।पुलिस ने बताया कि पहली मंजिल पर मृत पाई गईं महिला की पहचान 45 वर्षीय शिखा जैन पत्नी नवीन के रूप में हुई है।
वहीं, तीसरी मंजिल पर मृत पाए गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय नितिन जैन, शैली जैन पत्नी नितिन, सम्यक पुत्र नितिन के रूप में हुई है।जबकि एक घायल की पहचान 48 वर्षीय नवीन जैन के रूप में हुई है।

