राँची में जैप-2 के एक जवान ने फां’सी लगाकर की आ’त्महत्या,जांच में जुटी है पुलिस…

राँची। झारखण्ड आर्म्ड फोर्स-2 के एक जवान ने राँची में आत्महत्या कर ली है। घटना राँची कूटे स्थित विस्थापित कॉलोनी स्थित जवान के आवास पर की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।जैप-2 के जवान शिव पूजन रजवार ने अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली।जैप जवान शिव पूजन रजवार के आत्महत्या की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली।कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद रहने की वजह से कुछ लोगों ने खिड़की से देखा तो जैप जवान मृत दिखा।स्थानीय लोगों के द्वारा ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक शिवपूजन बोकारो के पेटरवार के रहने वाले थे।जैप-2 के जवान के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही जगरनाथपुर और धुर्वा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।कमरे में जैप जवान का शव पड़ा मिला।मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।तमाम तरह की जांच के बाद जवान के शव को पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि जैप-2 के जवान शिवपूजन रजवार का शव बरामद हुआ है।आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि पारिवारिक विवाद की वजह से शिवपूजन तनाव में चल रहे थे। एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!