रामगढ़ के चुटूपालू घाटी पर भीषण सड़क हादसा,दो की मौत, ट्रक के उड़े परखच्चे

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में अक्सर सड़क दुर्घटना देखने को मिलती है, जिसे मौत की घाटी भी कहा जाता है। बुधवार को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है।जिसमें चावल-दाल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दबे हुए दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रक के पलटने से चालक और सह चालक दोनों की मौत हो गई। चावल और दाल से लदा एक ट्रक राँची से घाटी की ओर आ रहा था।घाटी में प्रवेश करते ही ट्रक अनियंत्रित होकर गड़के मोड़ के पास ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित स्थान पर भीषण दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गया।

इस दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक पर लदा चावल और दाल पूरी सड़क बिखर गया। ट्रक में सवार ड्राइवर और सह चालक का कुछ भी पता नहीं चला।घटना के बाद रामगढ़ पुलिस को मौके पर पहुंची। इसके बाद सड़क पर बिखरे चावल और दाल पैकेट को हटाया गया, जिसके नीचे दोनों चालक और सह चालक दबे हुए मिले।

पुलिस ने बताया कि चुटूपालू घाटी के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई।हादसे में चालक और सह चालक की मौत हो गई है।दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है।वहीं रेस्क्यू टीम की मदद से गाड़ी और अनाज को हटाया गया।

error: Content is protected !!