रामगढ़ में बस-ट्रक की भीषण टक्कर,ट्रक चालक और एक महिला यात्री की मौत,कई घायल..
रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।जोरदार टक्कर के कारण बस में बैठे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इसके साथ ही टक्कर की वजह से ट्रक चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा रामगढ़ बोकारो मार्ग के छत्तर मांडू के पास हुआ है। बोकारो से रामगढ़ की ओर से जा रही बस, ट्रक से टकरा गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद, रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।सड़क दुर्घटना में कई यात्रियों के साथ-साथ चालक समेत बस कंडक्टर घायल हुए हैं।
करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रक में फंसे घायल चालक को निकाला गया। हालांकि ड्राइवर की मौत हो गई।वहीं बस पर सवार एक महिला यात्री की भी मौत हो गई है।इधर सड़क दुर्घटना की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिसकी वजह से पुलिस को जाम हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक ट्रक में कोयला लदा हुआ था जिसकी वजह से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में देरी हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना काफी भीषण थी।जोरदार आवाज के साथ दोनों गाड़ियां आमने-सामने भीड़ गई थी।लोगों के द्वारा शीशा तोड़कर किसी तरह बस में सवार यात्रियों और उसके चालक और बस कंडक्टर को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया है।

