साहेबगंज:गांव में लगी भीषण आग,एक दर्जन घर जलकर राख,कई मवेशी भी जल गए

साहेबगंज।झारखण्ड के साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगछी पंचायत के नकीरटोला गांव में रविवार के दोपहर आग लग गई।आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है की इसमें काफी संख्या में मवेशी के भी जल गए हैं। लाखों की संपत्तियां जल गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशनम विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नकीर टोला में दोपहर लगभग 12 बजे अचानक एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते यह आसपास के 12 घरों तक फैल गई। आग कैसे लगी। यह अब तक साफ नहीं हो सका है। इस घटना में कुर्बानी शेख, मन्नान शेख, कादिर शेख, बरकत,मनरूल, रुस्तम शेख, मोतिउर शेख, मनसूर शेख,करीम शेख, मोती अलीम शेख, नूर जहान एवं बर्जांन शेख का घर जल गया है।

बताया गया कि घटना की सूचना मिलने के साथ ही गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार अनियंत्रित होती गई। इसके बाद लोग गांव छोड़कर जान बचाने के लिए भाग गए। जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग इतनी तेजी से फैली की लोग अपने मवेशियों तक को नहीं खोल सके। वह घर के पास बंधे हुए जल गए। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई है।