दो भैंसों की मौत को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पत्थरबाजी, पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल….

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र के विकास नगर भर्रा पुल के पास दो भैंसों की मौत को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान उन पर भी पत्थरबाजी की गयी। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है।

जानकारी के अनुसार बोकारो में अवैध बिजली कनेक्शन के कारण दो भैंसों की मौत हो गयी है। इससे नाराज लोगों ने दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी दी।इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी। इतना ही नहीं पत्थरबाजी भी की गयी। इससे दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

दो भैंसों की मौत को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।पत्थरबाजी के साथ-साथ धारदार हथियारों से भी लोगों ने एक दूसरे पर वार किया।भर्रा पुल के पास की ये घटना है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया।इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।