साहिबगंज:जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या…आरोपी ने थाना में किया सरेंडर…

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले में खौफनाक घटना सामने आई है।यहां जमीन के विवाद में एक शख्स ने तीन लोगों को मार डाला। जिन तीन लोगों की हत्या की गई है, वो सभी एक ही परिवार से थे।मामला साहिबगंज के तलाझारी थाना क्षेत्र का है। यहां के दुधकोल गांव में युवक ने जमीन को लेकर हुए विवाद में तीनों लोगों की पीट-पीटकर हत्या की है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बुधवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।

बताया जाता है कि तालझारी थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर की दूरी पर दुधकोल गांव में बजल हेंब्रम नामक युवक ने धारदार हथियार से वार कर अपने पड़ोसी 80 वर्षीय नोहा बेसरा, उसकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथनियल हांसदा की हत्या कर दी है।हत्या करने के बाद हत्यारे ने स्वयं थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।इसके बाद तालझारी थाने की पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय तुरंत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। नोहा बेसरा का शव घर के दरवाजे पर पड़ा था।उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथनियल हांसदा का शव घर के बाहर सड़क पर था।थाना प्रभारी ने मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया।

घटना के बाद मृतक नाथनियल हांसदा की बहू संतोषिनी किस्कू पहुंची। नोहा बेसरा का कोई बेटा नहीं है। बेटी और दामाद करीब आठ साल से उनके घर पर रहते हैं। हत्यारोपी बजल हेम्ब्रम नाथनियल हांसदा का दूर का रिश्तेदार भी है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।दिया। इसके बाद तालझारी थाने की पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय तुरंत पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

error: Content is protected !!