Ranchi:सहकर्मी ने नशा देकर बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण…
राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना में एक युवती ने नशा देकर पहले दुष्कर्म करने, फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अपने सहकर्मी अंकित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि वह अरगोड़ा चौक के पास स्थित एक अस्पताल में वह फ्लोर मैनेजर के रूप में काम करती है। वहीं आरोपी भी काम करता है। उसने एक दिन दोपहर में काम का बहाना कर अपने घर में उसे ले गया। उसने युवती को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। जब युवती को होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। आरोपी भी नग्न अवस्था में था। यह देख वह चिल्लाने लगी। आरोपी आंकित ने युवती का मुंह दबा दिया और कहा िक वह शोर नहीं करे। उसने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा,युवती चुप हो गई। इसके बाद वह अक्सर युवती को बुलाने लगा और उसके साथ यौन शोषण करने लगा। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोपी को जब पता चला तो उसने युवती को जबरन दवा खिला अबॉर्शन करा दिया। अब जब युवती ने उसपर शादी के लिए दबाव बना रही है तो वह टाल मटोल करने लगा है। युवती ने पुलिस को बताया है कि अब वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया है। उसने दूरी बना ली है। अब वह फोन भी नहीं उठाता है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

