Ranchi:चोरों के निशाने पर हेहल अंचल कार्यालय, चौथी बार दफ्तर में हुई चोरी…

 

राँची। राजधानी राँची के हेहल अंचल में आखिर बार बार चोरी की घटना क्यों हो रही है ? हेहल अंचल कार्यालय,में चौथी बार चोरी की वारदात हुए है।लगातार चौथी बार हेहल अंचल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार चोरों ने अंचल कार्यालय से कई कीमती सामानों पर हाथ साफ किया है।पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित हेहल अंचल कार्यालय को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने सोमवार रात अंचल कार्यालय में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय में रखे फ्रिज, सीपीयू, वाटर प्यूरीफायर समेत कई सामान लेकर फरार हो गए।जब मंगलवार की सुबह कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सभी दरवाजे के ताले टूटे थे और अंदर रखा कीमती सामान गायब था।पुलिस के मुताबिक, हाल के वर्षों में हेहल अंचल कार्यालय में चौथी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।चोरी की वारदात ना हो इसके चलते अंचल कार्यालय परिसर को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बाउंड्री वॉल बनाया गया था। इसके साथ ही एक चौकीदार को भी तैनात किया गया था। हालांकि सोमवार को चौकीदार छुट्टी पर था।इस घटना के बाद सीसीटीवी को खंगाला गया जिसमें चोरी वाले तीन आरोपी फुजेट में दिखाई दे रहे हैं।इसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में लगी हुई है।इससे पहले हेहल अंचल कार्यालय में तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।जिसमें चोरों ने अंचल कार्यालय का ग्रिल काटकर कुछ कागजात, टैब, नल सहित कई जरूरी सामान गायब कर दिए थे।

error: Content is protected !!