लोहरदगा:दादी-पोते की हत्या,डबल मर्डर से मचा हड़कंप,जांच में जुटी है पुलिस…

 

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।मामला लोहरदगा जिले सदर थाना क्षेत्र के भक्सो डूमर टोली गांव का है।यहां विनोद उरांव के नाबालिग बेटे और उसकी माँ बरिया उरांव की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी।परिजनों ने बताया कि घर के अंदर दो सदस्यों की हत्या हो जाने के बाद भी इसकी भनक दूसरे सदस्यों को नहीं लग सकी।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग की हत्या, धारदार हथियार से की गई है।जबकि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।दोनों के शव, घर के अलग-अलग कमरों में पाए गए।जब आज सुबह घर के सदस्य, दूसरे कमरों में पहुंचे तो वहां नाबालिग और महिला के शव को देखकर हक्के बक्के रह गए।

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह क्या है? पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद नहीं किया है।

एसपी ने कहा कि लोहरदगा के भक्सो में एक वृद्ध महिला और एक किशोर की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।अनुसंधान के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!